
- महापौर ने दीपावली, छठ पूजा पर चौक-चौराहे गली, मोहल्लों में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने में लापरवाही न करने के निर्देश दिए
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग शहर के महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज शहर की स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों समेत अन्य स्थानों पर रात के समय अंधेरा न रहे, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करना निगम अफसरों का दायित्व है। सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने में लापरवाही नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी फील्ड पर रहकर काम करें। शहर के मुख्य मार्गों पर, गली मोहल्लों के अलावा बाजार एरिया में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को सुधारें। जहां लाइट बंद पड़ी है, उसे तत्काल सुधारा जाए। दिवाली पर्व पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
महापौर ने निगम के विद्युत विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को गली-मोहल्लों में भेजने और स्ट्रीट लाइट सुधारने के सख्त निर्देश दिए। महापौर ने इसके चार जोन की अलग अलग टीम बनाने और एक टीम इमरजेंसी के लिए तैनात रखने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि दिवाली पर्व पर शहर को रोशनियों से सजाया जाएगा। सभी चौक-चौराहों पर आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में विद्युत विभाग प्रभारी भोला मोहबिया, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी, सहायक अभियंता एआर रंहगडाले, प्रभारी सचिव शुभम गोइर, शोएब अहमद मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal