
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने दुर्ग के विधायक अरुण वोरा और जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल के अनुमोदन पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले 12 वार्ड में समन्वयक और वार्ड प्रभारी नियुक्त किये हैं। हर बूथ में 10 सियान, 10 जवान, 10 महिला कार्यकर्ता बनाने के लिए सेक्टर समन्वयक व वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति की गई है जिन्हें विधायक अरुण वोरा द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
समन्वयक और वार्ड प्रभारी इस प्रकार हैं। सेक्टर क्रमांक 1 दीपक तंबोली (वार्ड नंबर 30 31 32) सेक्टर क्रमांक 2 सौरभ ताम्रकार (वार्ड नंबर 33 34 35) सेक्टर क्रमांक 3 अलख नवरंग (वार्ड नंबर 36 37 38) सेक्टर क्रमांक 4 निशांत गोडबोले (वार्ड नंबर 39 40 और 55 पुलगांव) हैं। वार्ड प्रभारी तनिश पाटनी वार्ड नंबर 30 तमेरपारा वार्ड, मीना मानिकपुरी वार्ड नंबर 31 आपापुरा वार्ड, चंद्रप्रकाश जैन वार्ड नंबर 32 ब्राह्मण पारा वार्ड, राजेश वाडयलकर वार्ड नंबर 33 चंडीमंदिर वार्ड, जगमोहन ढीमर वार्ड नंबर 34 शिवपारा वार्ड, विशाल महानंद वार्ड नंबर 35 बाबा रामदेव मंदिर वार्ड, मुकेश पांडे वार्ड नंबर 36 गंजपारा वार्ड, अशोक मेहरा वार्ड नंबर 37 आजाद वार्ड, रामरतन जलतारे वार्ड नंबर 38 मिलपारा वार्ड, हितेश सेन वार्ड नंबर 39 कचहरी वार्ड, प्रकाश शिवणकर वार्ड नंबर 40 सुराना कॉलेज वार्ड, समयलाल साहू वार्ड नंबर 55 पुलगांव वार्ड हैं।
अलताफ अहमद ने बताया कि प्रत्येक समन्वयक के कार्य क्षेत्र में 3 वार्ड आएंगे और प्रत्येक वार्ड प्रभारी का कार्यक्षेत्र 1 वार्ड का होगा। समन्वयक व वार्ड प्रभारी, पार्षद व छाया पार्षद मिलकर एकजुटता से बूथ कमेटी का गठन शीघ्र करेंगे। गठन के बाद प्रतिमाह बैठक लेने का निर्णय लिया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal