Breaking News

अंडरब्रिज का निर्माण करने विधायक ने शुरू कराया पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम : साइंस कालेज परिसर में पाइपलाइन विस्तार कार्य का लोकार्पण किया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

विधायक अरुण वोरा ने आज साइंस कॉलेज परिसर में पेयजल व्यवस्था के लिए 22 लाख रुपए की लागत से पाइपलाइन विस्तार कार्य का  लोकार्पण किया। यह कार्य खनिज न्यास मद से किया गया है। इसी तरह वोरा ने रायपुर नाका अंडरब्रिज निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू कराया। इस कार्य पर कुल 45 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। यह काम न होने के कारण रायपुर नाका अंडरब्रिज निर्माण का काम कई महीने से बंद पड़ा था।

वोरा ने अंडरब्रिज निर्माण कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वोरा ने कहा कि रायपुर नाका अंडरब्रिज और धमधा नाका अंडरब्रिज का निर्माण कार्य कई महीने से लटका है। काम पूरा न होने के कारण नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम निर्धारित समय पर पूरा किया जाना चाहिए। वोरा ने अंडरब्रिज निर्माण का प्रोजेक्ट भी बिना रूकावट तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Check Also

स्कूल की छत का प्लास्टर भरभराकर गिरा, छात्रा घायल

THE CG NEWS दुर्ग। जिले के शासकीय स्कूल गनियारी में मंगलवार को त्रैमासिक परीक्षा के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!