Breaking News

महापौर ने दिये कड़े निर्देश : शनिचरी बाजार में पाइपलाइन विस्तार कार्य पूरा कर शाम तक शुरू करें आवागमन

  • जनता को आज से मिलेगी आवागमन की सुविधा : पानी की समस्या भी होगी दूर : महापौर

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ शनिचरी बाजार से तहसील कार्यालय जाने वाले रोड में पाइपलाइन विस्तार कार्य के कारण रोड ब्लॉक करने से आवागमन में परेशानी की शिकायत मिलने पर आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने स्थल निरीक्षण किया। महापौर ने सुबह 7 बजे मौके पर पहुंचकर अफसरों को  आज शाम तक बचा कार्य हर हाल में पूरा करने निर्देश दिए हैं। महापौर ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से रोड ब्लॉक कर पाइपलाइन विस्तार का कार्य हो रहा है। यह कार्य आज शाम तक पूरा कर रोड पर आवागमन शुरू किया जाए।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम अधिकारियों और अमृत मिशन के अधिकारियों से कहा कि यह कार्य पूरा कर आवागमन के लिए मार्ग को खोला जाना चाहिए। इस दौरान वित्त प्रभारी दीपक साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। महापौर ने कहा कि दिवाली त्यौहार के पहले मार्ग बंद करने से नागरिक परेशान हैं। इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

अमृत मिशन के अधिकारियों ने महापौर को बताया कि आज शाम 4 बजे तक पाइपलाइन विस्तार का कार्य पूरा कर मार्ग को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। महापौर ने बताया कि पाइपलाइन विस्तार कार्य और पानी टंकी से जोड़ने का काम पूरा होने के बाद शहर के गांधी चौक एरिया, ब्राह्मण पारा, तमेर पारा आदि वार्डों में कम प्रेशर से पानी मिलने की समस्या दूर होगी। गौरतलब है कि ऐन त्योहार के पहले मार्ग आवागमन बंद किये जाने पर विधायक अरुण वोरा ने भी कड़ी नाराजगी जता चुके हैं।

Check Also

स्कूल की छत का प्लास्टर भरभराकर गिरा, छात्रा घायल

THE CG NEWS दुर्ग। जिले के शासकीय स्कूल गनियारी में मंगलवार को त्रैमासिक परीक्षा के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!