Breaking News

वोरा ने शुरू कराया गंजपारा-कोटनी रोड का डामरीकरण : शहर के सभी प्रमुख मार्गों का डामरीकरण करने दिए निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

विधायक अरुण वोरा ने आज गंजपारा से कोटनी तक सड़क डामरीकरण कार्य शुरू कराया। डामरीकरण कार्य की कुल लागत 6 करोड़ 28 लाख रुपए है। गंजपारा से बेलदार पारा, नयापारा, बघेरा होते हुए कोटनी तक सड़क की हालत जर्जर हो चुकी थी। वोरा की पहल पर सड़क डामरीकरण का कार्य शुरू किया गया। वोरा ने पीडब्लूडी अफसरों को स्टेशन रोड से पटेल चौक तक मार्ग के डामरीकरण सहित सभी सड़कों का तत्काल डामरीकरण शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

प्राइमरी स्कूल भवन की जर्जर हालत सुधारने 15 लाख रुपए की अनुशंसा की

वोरा ने बताया कि शासकीय प्राथमिक स्कूल बघेरा की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। उन्होंने स्कूल का संधारण करने कुल 15 लाख रुपए की अनुशंसा की है। वोरा ने बताया क राशि की व्यवस्था करने डीएमएफ से व्यवस्था कराई जाएगी।

पसरा वालों को एकाएक हटाना ठीक नहीं

त्योहारी सीजन में बाजार में सैकड़ों पसरा व्यवसायी सड़क घेरकर व्यवसाय करते हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक में तय किया गया था कि त्योहारी बाजार टीबी अस्पताल परिसर में व्यवस्थित किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने इसकी तैयारी सोमवार से शुरू कर दी। इसका पता चलते ही पसरा व्यवसायी आज सुबह वोरा निवास पहुंच गए। उन्होंने इंदिरा मार्केट में ही व्यवसाय करने की मांग की। बाद में वोरा इंदिरा मार्केट पहुंचे और अधिकारियों से कहा कि एकाएक पसरा व्यवसाइयों को हटाया जाना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुम्हारों सहित स्थानीय कारीगरों को किसी भी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद एकाएक दीये व मिट्‌टी से बनने वाली सामग्री सहित त्योहारी सीजन में बिकने वाली सामग्री बेचने वाले पसरा व्यवसाइयों को हटाया जा रहा है। वोरा ने कहा कि गरीबों को परेशान न किया जाए।

 

 

Check Also

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!