
- लोक निर्माण विभाग तैयारी में जुटा
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में लोक निर्माण विभाग द्वारा 200 करोड़ रुपए की लागत से राज्य के ग्रामीण अंचल की सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। मरम्मत और डामरीकरण करने सड़कों का चिन्हांकन प्रस्ताव पहले ही विभाग ने तैयार कर लिया था। विधायकों की अनुशंसा और प्रस्ताव को भी शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोक निर्माण विभाग को राज्य की ग्रामीण अंचलों की सड़कों की मरम्मत और डामरीकरण के काम को सर्वाेच्च प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मरम्मत और डामरीकरण की आवश्यकता वाली सड़कों के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त करने के लिए भी निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य की पुरानी सड़कों के मरम्मत व डामरीकरण के लिए 200 करोड़ के प्रस्ताव पर उन्होंने सहमति दे दी थी। बरसात के कारण काम शुरू नहीं हो पाया था। लोक निर्माण विभाग शीघ्र ही सड़कों के मरम्मत व डामरीकरण के काम शुरू करने जा रहा है, ताकि सड़क आवागमन सुविधाजनक हो सके।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal