
- दुर्ग के विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों की बैठक
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज जनपद पंचायत के सभागार में दुर्ग विकासखण्ड के अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर परिणाम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास को प्राथमिकता में लेते हुए अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं चल रही हैं। गांव के विकास की अवधारणा को मूर्तरूप देने के लिए सभी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन जरूरी है। योजना में लापरवाही या सार्थक परिणाम न आने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
कलेक्टर ने गौठान योजना के अंतर्गत सभी गौठानों में पशु शेड, पानी की व्यवस्था, वर्मी टैंक अनिवार्य रूप से बनाने और वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने और इसके विक्रय की कार्यवाही पर जोर दिया। उन्होंने समूहों को मुर्गीपालन, बकरी पालन, सब्जी उत्पादन, गोबर से अन्य उत्पादों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित करने अधिकारियों को कार्यवाही करने कहा।
राज्य शासन की मंशानुसार धान की जगह अन्य फसल लेने पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि देने, उतेरा फसल जैसे तिवरा, अलसी, मसूर, मूंग की फसल लेने किसानों को प्रेरित करने कहा। धान कटाई को ध्यान में रखते हुए किसानों को गौठान के लिए पैरा दान करने और किसी भी दशा में किसान पैरा न जलाएं, इसके लिए किसानों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि विकासखण्ड के सभी ग्रामों में पानी टंकी का निर्माण समयबद्ध पूरा कर लिया जाए। पानी टंकी निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने कहा गया। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि स्कूलों में एक्स्ट्रा क्लास लगाकर अध्यापन कराएं। उन्होंने भवन विहीन शाला और जर्जर शालाओं की भी जानकारी ली। संधारणयुक्त शाला का अविलंब रिनोवेशन का कार्य पूर्ण करने और जर्जर भवन की जगह नवीन भवन का प्रस्ताव बनाने कहा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal