
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग शहर में सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले जीई रोड का उन्नयन, सौंदर्यीकरण करने 64 करोड़ की योजना का काम शुरू हो चुका है। लेकिन निर्माण करने वाली एजेंसी ने इस सड़क की हालत बदतर हो चुकी है। निर्माण कार्य का ठेका लेने वाली एजेंसी ने पिछले चार महीने से मालवीय चौक पर डिवाइडर के एक ओर के मार्ग (भिलाई की ओर जाने वाली सड़क) पर आवागमन रोक दिया गया था। हाल ही में इसे खोला गया है। लेकिन यहां जेसीबी के खोदाई करने वाले नुकीले हिस्से से सड़क ऊबड़खाबड़ हो गई है। भिलाई से दुर्ग की ओर आने वाली सड़क भी बेहद ऊबड़खाबड़ है। साइंस कालेज के सामने से मालवीय चौक तक सड़क बेहद खस्ताहाल है। इसके आगे राजेंद्र पार्क चौक तक भी सड़क कई जगह उखड़ चुकी है। सड़क पर बेहिसाब गड्ढे हैं। महीनों से लोग इसी सड़क पर आवागमन करने पर मजबूर हैं। पीडब्लूडी के अफसरों ने न तो सड़क का पैचवर्क कराया, न यहां का डामरीकरण किया जा रहा है।

विधायक अरुण वोरा अमूमन हर हफ्ते पीडब्लूडी अफसरों को यातायात दुरुस्त रखने सड़कों की हालत सुधारने की लगदातार हिदायत दे रहे हैं। कलेक्टर भी शहर की सभी सड़कों का पैचवर्क करने के निर्देश दे चुके हैं। डामरीकरण करने के निर्देशों के बावजूद अब तक सिर्फ 6 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से कोटनी गंजपारा रोड का डामरीकरण शुरू किया गया है। लेकिन, जिस जीई रोड पर सबसे ज्यादा यातायात रहता है, उसकी हालत बद से बदतर हो रही है। पीडब्लूडी अफसरों की लापरवाही के कारण यहां की टूटी-फूटी सड़क पर दिन भर धूल उड़ती है। ऊबड़खाबड़ सड़क पर आवागमन करने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal