

- नाइजीरिया के कलाकारों के साथ झूमे दर्शक
- मंच में “छत्तीसगढ़िया-सबले बढ़िया” का नारा गूंजा
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन सांध्यबेला में जनजातीय जीवन शैली की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आदिवासी नृत्यों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा। विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पांडुचेरी के सांस्कृति मंत्री चंद्रिका प्रियंगा, मन्त्रिमण्डल के सदस्यों और अतिथियों ने उत्साहवर्धन किया।


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन भी जमकर माहौल बना। दूसरे दिन विदेशी कलाकारों की प्रस्तुति की अंतिम कड़ी में नाइजीरिया के कलाकारों ने पेशकश दी। इन कलाकारों ने मंत्रमुग्ध करने वाली ताल के साथ नृत्य किया। अंतिम दौर में कलाकारों ने राज्य के मंत्रीगणों व अन्य अतिथियों को मंच पर आमंत्रित किया। नाइजीरियाई कलाकारों के आग्रह पर मंच पर पहुँचे अतिथियों ने भी उनकी उम्मीदों के अनुरूप साथ निभाया। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, गिरीश देवांगन, अटल श्रीवास्तव से लेकर मौजूद अन्य अतिथियों ने कलाकारों के साथ ताल-से-ताल मिलाया। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया, राज्य सभा सदस्य छाया वर्मा, फूलोदेवी नेताम ने भी साज में साथ निभाया। दर्शक दीर्घा में मौजूद लोग भी झूमने लगे। छत्तीसगढ़ से मिले इस प्यार से अभिभूत नाइजीरियाई कलाकारों ने कई बार “छत्तीसगढ़िया-सबले बढ़िया” का नारा गुंजायमान किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal