Breaking News

आदर्श स्कूल के संधारण का काम 1 साल से अधूरा : वोरा ने निर्माण कार्य फौरन पूरा करने कमिश्नर को दिए निर्देश

  • निरीक्षण करने पहुंचे विधायक ने लगाई अधिकारियों की क्लास

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छात्राओं के लिए संचालित शहर के सबसे बड़े सरकारी स्कूल आदर्श कन्या स्कूल में डीएमएफ़ फंड से स्कूल संधारण और वालीवाल ग्राउंड का कार्य एक साल से अधूरा पड़ा है। यहां कुल 50 लाख की लागत से स्वीकृत किए गए निर्माण कार्यों को नगर निगम और आरईएस को करना है। पिछले एक साल से यह काम अधूरा पड़ा है। विधायक अरुण वोरा ने आज स्कूल के अधूरे कार्यों को देखकर गहरी नाराजगी जताई। वोरा ने निगम कमिश्नर हरेश मंडावी को तत्काल सभी कार्य पूरे कराने कड़े निर्देश दिए हैं।

स्कूल में करीब एक हजार से ज्यादा छात्राएं अध्ययन कर रही हैं। एक साल में निर्माण कार्य की सुस्त चाल और मॉनिटरिंग न होने के कारण स्कूल में छात्राओं और टीचिंग स्टाफ को काफी परेशानी हो रही है। स्कूल में पहुँच मार्ग का निर्माण न होने के कारण विधायक अरुण वोरा ने  भी नही था बरसात में पानी भरे रास्ते से मूख्य सड़क से स्कूल भवन तक पहुँचना पड़ता था। छात्राओं की मांग पर वोरा के निर्देश पर पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है लेकिन अन्य कार्य अधूरे हैं।

विधायक ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। वोरा ने निगम आयुक्त को स्कूल से ही फोन पर कार्य की गुणवत्ता व निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिया। वोरा ने मौके पर मौजूद नगर निगम के लोक निर्माण प्रभारी अब्दुल गनी से कार्य जल्द पूरा न होने पर कांट्रैक्टर के खिलाफ कार्यवाही करने कहा। इस दौरान वोरा के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा, एल्डरमैन अंशुल पांडेय उपस्थित थे।

Check Also

वोरा ने सरकार से किया सवाल – बच्चे पढ़ें या जान बचाएं ? 

स्कूलों में सुरक्षा और किताबों की कमी पर अरुण वोरा ने सरकार को घेरा THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!