Breaking News

एनएच ओवरब्रिज का कलेक्टर ने किया निरीक्षण : कल शाम 4 बजे छोटी गाड़ियों के लिए खुलेगा ओवरब्रिज

  • कार और टू व्हीलर के लिए खुलेगा ब्रिज

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग के कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज कुम्हारी ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने ओवरब्रिज में आवागमन के लिए छोटी गाड़ियों को कल शाम खोलने के निर्देश दिये। कार और टू व्हीलर जैसी लाइट व्हीकल गुजर सकेंगी। कलेक्टर ने ओवरब्रिज के शेष कामों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि शाम के वक्त ओवरब्रिज में लाइटिंग की पूरी व्यवस्था रहे। ट्रैफिक मार्शल भी तैनात रहें, ताकि नागरिकों को किसी तरह की दिक्कत ना हो। कलेक्टर ने एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि दुर्ग और रायपुर के बीच यह बेहद व्यस्ततम मार्ग जल्द से जल्द सुविधाजनक बनाया जाए। कुम्हारी ट्रैफिक ओवरब्रिज का काम जल्दी पूरा करना होगा। सर्विस रोड की मरम्मत भी करना होगा।

Check Also

वोरा ने सरकार से किया सवाल – बच्चे पढ़ें या जान बचाएं ? 

स्कूलों में सुरक्षा और किताबों की कमी पर अरुण वोरा ने सरकार को घेरा THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!