
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल को कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दिया। सन्नी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया है। आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के सामने सन्नी अग्रवाल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमरजीत चावला के बीच विवाद हुआ था।

विवाद इतना बढ़ा कि गालीगलौज शुरू हो गई। इस् हंगामे को पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शांत कराया लेकिन बाद में फिर विवाद शुरू हो गया। प्रदेश कार्यालय में हुए हंगामे की सूचना प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को भी दी गई। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal