द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्योत्सव के अवसर पर सूबेदार/एसआई/ प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए अनूसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों  को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जनजातियों के अभ्यर्थियों  के हित में निर्णय लेते हुए ऊंचाई और सीना माप में छूट प्रदान की गई है। सभी अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर तक बढ़ाई गई है।

छत्तीसगढ़ पुलिस के सूबेदार/उपनिरीक्षक/ प्लाटून कमांडर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किये गए थे। विज्ञापन में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित थी। अब अभ्यर्थी 11 नवंबर शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए शारीरिक अहर्ता में न्यूनतम ऊंचाई 163 सेमी. और न्यूनतम सीना माप अहर्ता में छूट देते हुए सीना बिना फुलाये 78 सेमी. और फुलाने पर 83 सेमी. किया गया है। शेष अहर्ताएं पूर्व में जारी विज्ञापन के अनुसार होंगी।