
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज 1 नवम्बर को छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओंं ने रखवार अभियान की शुरूआत की। कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार के निर्देश पर पुलगांव में ममतामयी मिनीमाता की प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद जनपद स्थित दाऊ ढाल दिल्लीवार की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव जयंत देशमुख ने कहा है कि भविष्य में अन्य महापुरुषों के मूर्ति के संरक्षण के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।

आज रखवार अभियान की शुरुआत के अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव जयंत देशमुख के नेतृत्व व अहमद चौहान के मार्गदर्शन में दीपांशु यादव, हेमंत साहू, आकाश सेन, यशवंत देशमुख, देवा चन्द्राकर, धर्मेश देशमुख, कमल नारायण देशमुख, पुष्पकांत चन्द्राकर, सौरभ चंद्राकर, सिद्धार्थ देशमुख, तुषार वर्मा, रितेश निषाद, मुकेश विश्वकर्मा, डेविड साहू, योगेश निर्मलकर, राहुल निषाद, लकी वर्मा, शशिकांत देशलहरे, मनीष विश्वकर्मा, भूपेश डहरिया, दीपक डहरिया, प्रवीण डहरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal