Breaking News

मरीजों को मिले इलाज की सुविधा : पटाखा बाजार के आसपास फायर ब्रिगेड सहित सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करें – कलेक्टर

  • सभी अस्पतालों में मरीजों को मिले इलाज की सुविधा 

  • सोमवार को होगा जनदर्शन
  • दीपावली के पहले सभी दैनिक वेतन भोगी, अधिकारी-कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करें

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव/ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों को राशि प्राप्त हुई है, उन्हें बैंको से राशि निकालने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी बैंकों में सुचारू व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को किसानों के राशि निकालने की सुविधा देने के निर्देश दिए। दीपावली के पहले सभी दैनिक वेतन भोगी, अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन देने कोषालय अधिकारी को भी निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने साप्ताहिक समयसीमा की बैठक में कहा कि सोमवार को जनदर्शन होगा। 1 दिसम्बर से धान खरीदी शुरू होगी। सभी धान खरीदी केन्द्रों में चेक लिस्ट के अनुसार तैयारी सुनिश्चित होना चाहिए। जिन धान खरीदी केन्द्रों में दिक्कतें आती है, उनका चिन्हांकन कर निराकरण किया जाए। कलेक्टर ने दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी अस्पतालों में जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पटाखा दुकानों के आस-पास फायर ब्रिगेड सहित आवश्यक सुरक्षा के इंतजाम होना चाहिए।

कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 से मृत व्यक्तियों को शासन द्वारा सहायता राशि प्रदान की जा रही है। जिले में 325 व्यक्ति के परिवार को सहायता राशि प्रदान की गई है। अन्य शेष प्रकरणों पर शीघ्र ही सहायता राशि देने कहा। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन किसान मजदूर न्याय योजना के तहत पटवारियों को भूमिहीन किसानों का चिन्हांकन कर आवेदन पत्र भरने और डोर-टू-डोर सर्वे कर सूची से मिलान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को पटवारी के कार्यों की मॉनिटरिंग करने कहा।

कलेक्टर ने कहा कि जिला स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला एवं विकासखंड स्तर पर विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। उन्होंने क्रीड़ा अधिकारी को खेल गतिविधियां कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पर्व पर सभी गौठानों में गौठान दिवस का आयोजन किया जाएगा। गौठानों में पशु विभाग द्वारा शिविर लगाया जाए। किसानों को पैरादान के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिये।
कलेक्टर ने जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण और जीर्णोद्धार की जानकारी ली। उन्होंने जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करने सीजीएमएससी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना शासन की फ्लेगशिप योजना है। यह निश्चित स्थान पर संचालित होनी चाहिए। लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समय में निराकरण करने और हॉस्टल और छात्रावासों का निरीक्षण करने अधिकारियों को निर्देश दिए।  उतेरा फसल के लिए किसानों को प्रेरित करने और रोका छेका फाल्गुन तक करने सहित सभी गौठानों में चारा के लिए पर्याप्त मात्रा में पैरा उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिये।
जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव एन गुरूनाथन, वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ संजय यादव, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम अरूण कुमार वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान सभी एसडीएम, जनपद सीईओ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यंम से जुड़े रहे।

Check Also

महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा की उच्चस्तरीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!