
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाए जा रहे महा सदस्यता अभियान के तहत आज दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा और शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल के समक्ष युवा नेता विवेक मिश्रा व सैय्यद आसिफ अली ने कांग्रेस प्रवेश किया। विवेक मिश्रा दुर्ग शहर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हैं। भाजपा शासनकाल में विवेक मिश्रा के नेतृत्व में शहर युवा कांग्रेस द्वारा लगातार आंदोलन किये गए। तत्कालीन भाजपा शासित नगर निगम के खिलाफ आंदोलन करने के कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। हाल ही में उन्हें दोषमुक्त किया गया। विवेक ने कुछ साल पहले जनता कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
सैफ ने भी युवा कांग्रेस में लगातार सक्रिय रहने के बाद जनता कांग्रेस में प्रवेश कर लिया था। आज दोनों ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया। उनके कांग्रेस प्रवेश पर शहर के कांग्रेस नेताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद, पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पाली, हाजी इस्माइल चौहान, शिवाकांत तिवारी, हेमंत तिवारी, पाशी अली, पप्पू श्रीवास्तव, सुशील भारद्वाज, इंद्रपाल भाटिया, अशोक मेहरा, संजू धनकर, अनूप पाटिल, संदीप बक्शी, राकेश दुबे, अबरार पुवार, मनीष सोनवानी, प्रिन्स जोए, सुर्यमणी मिश्रा शामिल हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal