Breaking News

विधायक देवव्रत सिंह का निधन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

खैरागढ़ (राजनांदगांव)/ बीती रात खैरागढ़ रियासत के राजा और विधायक देवव्रत सिंह का हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है। वे 52 वर्ष के थे। रात करीब 3 बजे हार्ट अटैक आने पर उन्हें खैरागढ़ सिविल अस्पताल ले जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने गए जबकि एक बार राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद भी निर्वाचित हुए।

देवव्रत सिंह भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष रहे। इसके अलावा कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वर्तमान में वे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से खैरागढ़ सीट के विधायक थे। उनके आकस्मिक निधन से न केवल खैरागढ़ रियासत में, बल्कि पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है।

Check Also

गांधी और शास्त्री जयंती पर राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पत्रिका ‘प्रयास’ और पुस्तक ‘तारुण्य वार्ता’ का किया विमोचन, वेबसाइट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!