द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने दीपावली के अवसर पर शहरवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। वोरा ने कामना करते हुए कहा कि दीप का यह महापर्व दुर्ग शहर के सभी नागरिकों समेत समूचे प्रदेश के लिये कल्याणकारी और मंगलमय हो। उन्होंने गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की भी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वोरा ने कहा कि दीपावली का त्योहार हमारी समृद्ध परंपरा का वैभवशाली अभिन्न अंग है। वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दीपावली का त्यौहार सभी नागरिकों के जीवन में कल्याण की रौशनी बिखेरे। सबका जीवन मंगलमय और सुख-समृद्धि से भरपूर हो।