
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने शहरवासियों को गोवर्धन पूजा और गौठान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। वोरा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गोवर्धन पूजा लोकजीवन से जुड़ा पर्व है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के रूप में भी जाना जाता है। छत्तीसगढ़ में इस दिन गायों की पूजा करने की परम्परा है। गायों को सजा-धजा कर उनकी पूजा कर खिचड़ी खिलाई जाती है और गोधन के रूप में अमूल्य चीजों के लिए श्रद्धा और आभार प्रकट किया जाता है।

इस मौके पर वोरा ने गोड़पारा, बैगापारा, कसारीडीह में गौरा-गौरी पूजन में शामिल होकर सभी को गोवर्धन पूजा की बधाई दी। वोरा ने सभी की खुशहाली की कामना करते हुए बैगापारा में परंपरा का निर्वहन करते हुए सोंटा भी खाया। वोरा ने कहा कि यह सुंदर परंपरा सबकी खुशहाली के लिए मनाई जाती है।इस दौरान वोरा के साथ महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal