- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस प्रभारी पुनिया व अन्य कांग्रेस नेता आएंगे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक 10 नवंबर को दुर्ग में होगी। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे। उनके अलावा कांग्रेस महासचिव पीएल पुनिया सहित अन्य केंद्रीय कांग्रेस नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों के अलावा 34 जिलों के कांग्रेस अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।
इस महत्वपूर्ण बैठक की तैयारी के लिए आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दुर्ग में नवनिर्मित राजीव भवन में बैठक की तैयारियों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक की सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिये।
कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से चर्चा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, आरएन वर्मा, प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, महापौर धीरज बाकलीवाल, भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, महेश सिंह भुवाल, संजू धनकर, राजकुमार साहू, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, पप्पू श्रीवास्तव सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal