Breaking News

मुख्यमंत्री समेत दिग्गज कांग्रेस नेता 10 नवंबर को भिलाई आएंगे : आधुनिक भारत में पंडित नेहरू के योगदान विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम में शामिल होंगे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

10 नवंबर को भिलाई में भारत में पंडित जवाहर लाल नेहरू के योगदान विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में सुबह 11 बजे से आयोजित व्याख्यान में प्रख्यात वक्ता पुरुषोत्तम अग्रवाल द्वारा आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के जीवन और आजादी के पूर्व और आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के विषय में व्याख्यान देंगे।

व्याख्यान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। इसी दिन छठ पर्व मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छठ पर्व के कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। व्याख्यान कार्यक्रम के बाद दुर्ग के राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों के अलावा 34 जिलों के कांग्रेस अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भिलाई पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सिंह, सुमीत पवार सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!