
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
पदमनाभपुर कॉलोनी में कचरा नुक्कड़ को उद्यान बनाने की अनूठी पहल की गई है। यहां स्थित मिनी स्टेडियम के पास रिक्त भूमि पर कचरे के ढेर का निपटान कर 32 लाख रुपए की लागत से स्वच्छ सुंदर पार्क का निर्माण किया गया है। विधायक अरूण वोरा की विधायक निधि से खेल सामग्री, ओपन जिम और पाथवे के निर्माण के साथ ही शहर का पहला ओपन बैडमिंटन कोर्ट तैयार किया गया। इससमें फ्लड लाइट और आर्टिफिशियल घास से कोर्ट का निर्माण होने पर यहां रोज लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

विधायक अरुण वोरा ने कहा है कि यहां गार्डन और बैडमिंटन कोर्ट तैयार करने से बच्चों में खेल के प्रति जागरूकता आएगी और ग्राउंड के लिए उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। खेल प्रतिभा बढ़ाने के लिए शासन स्तर पर निगम क्षेत्र की जनता के मांग के अनुसार अन्य स्थानों को भी विकसित किया जाएगा। नवनिर्मित उद्यान में पाथवे निर्माण से सड़क पर मार्निंग-ईवनिंग वाक करने की सुविधा मिलेगी और लोगों को धूल व दुर्घटना से मुक्ति मिलेगी।
एल्डरमैन राजेश शर्मा ने बताया कि पदमनाभपुर वार्ड की मुख्य सड़क पर होने के कारण आसपास के 10 वार्डो की जनता को इसका लाभ मिलेगा। विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में पदमनाभपुर के कचरा नुक्कड़ का कायाकल्प कर एक ही उद्यान को सर्वसुविधा युक्त बनाया गया है। उन्होंने विधायक और महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal