
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग शहर में छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेते हुए विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभी तालाबों में सफाई और प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने पुजारी तालाब, लुचकी तालाब, शीतला तालाब, कसारीडीह तालाब, बोरसी तालाब समेत अन्य तालाबों में निगम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वोरा ने कहा कि सभी तालाबों के पार की साफ-सफाई का बचा काम तत्काल पूरा कराया जाना चाहिए।
उन्होंने तालाबों में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। जहां पर सफाई का काम पूरा हो चुका है, वहां चूने से लाइनिंग करने और तालाब के नीचे उतरने के लिए बनाई गई सीढ़ियों की सफाई कराने कहा गया। ताकि, पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं और नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, बाजार एवं राजस्व विभाग प्रभारी ऋषभ जैन, नीलू सिंह के साथ अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal