Breaking News

दुर्ग में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली बैठक की तैयारियां जोरशोर से शुरू : वोरा, राजेंद्र, प्रतिमा समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने राजीव भवन पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस प्रभारी पुनिया व अन्य कांग्रेस नेता आएंगे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

आगामी 10 नवंबर को दुर्ग में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की पहली बैठक की जोरशोर से तैयारी शुरू हो गई है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम दुर्ग आए थे। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक की सभी तैयारियां करने के निर्देश दिए थे। मरकाम के लौटते ही कांग्रेस संगठन ने यहां बैठक की तैयारी शुरू कर दी। आज सोमवार को विधायक अरुण वोरा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने राजीव भवन पहुंचकर बैठक की तैयारियों का जायजा लिया।

विधायक अरुण वोरा ने बताया कि दुर्ग शहर में पहली बार प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस महासचिव पीएल पुनिया सहित प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों समेत 34 जिलों के कांग्रेस अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक की तैयारी के लिए सभी संगठन पदाधिकारी जुट गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की गरिमा के अनुरूप बैठक में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने संगठन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

भिलाई, चरौदा और रिसाली नगर निगम में आगामी दिनों में चुनाव से ठीक पहले होने वाली प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस की बैठक में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से चुनावी रणनीति तैयार करने पर भी मंथन किया जाएगा। इसके अलावा बूथ के गठन सहित कांग्रेस को मजबूत बनाने की दिशा में संगठन की समीक्षा भी की जाएगी। आज बैठक की तैयारियों पर चर्चा के दौरान राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अरुण सिसोदिया, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, निगम सभापति राजेश यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, ऋषभ जैन, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, राजकुमार पाली, अजय गुप्ता सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!