Breaking News

मुख्यमंत्री ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान को उनके निवास पहुंचकर दी बधाई

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी रायपुर के राजातालाब स्थित पद्मश्री से विभूषित सूफी गायक-संगीतकार मदन सिंह चौहान के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए चौहान को पद्मश्री अलंकरण से नवाजे जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने मदन सिंह चौहान का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। चौहान ने मुख्यमंत्री को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों से प्राप्त पद्म अलंकरण व प्रशस्ति पत्र दिखाया और पद्म अलंकरण समारोह का अनुभव साझा किया। मुख्यमंत्री मदन सिंह चौहान के परिवारजनों से भी मिले। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष व विधायक कुलदीप जुनेजा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!