Breaking News

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के संचालक मंडल की बैठक में 3 लाख 88 हजार मेट्रिक टन क्षमता के नए गोदामों के निर्माण की मंजूरी

  • अगले 6 माह में फूड टेस्टिंग लैब स्थापित करें : वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के संचालक मंडल की 46 वीं बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गए। कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य में 3 लाख 88 हजार मेट्रिक टन क्षमता के नए गोदाम निर्माण करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। बैठक में वोरा ने फूड टेस्टिंग लैब निर्माण की समीक्षा भी की। उन्होंने अगले 6 माह में फूड टेस्टिंग लैब की सुविधा शुरू करने कहा है।

फूड टेस्टिंग लैब निर्माण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई कि टेस्टिंग लैब स्थापना के लिए कंसल्टेंट नियुक्त कर दिया गया है। लैब का निर्माण एनआरडीए द्वारा किया जाएगा। इसके लिए मशीनरी वगैरह स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। वोरा ने कहा कि फूड टेस्टिंग लैब का प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण है। अगले 6 माह के भीतर टेस्टिंग के लिए आवश्यक संसाधन व मशीनरी की स्थापना के बाद मुख्यमंत्री के करकमलों से फूड टेस्टिंग लैब प्रारंभ कराया जाएगा।     

बैठक में मोहला में 1800 टन मेट्रिक टन, मानपुर में 3600 मेट्रिक टन, सूरजपुर में 7200 मेट्रिक टन के सेल्प सपोर्टेड रूफिंग के गोदाम निर्माण की प्रगति के साथ ही 16 स्थानों पर नए 80 मेट्रिक टन क्षमता के नए धर्मकांटे स्थापित करने की जानकारी दी गई। बैठक में नवीन व्यवसाय सृजन के तहत डेडिकेटेड वेयर हाउसिंग के अंतर्गत फास्ट मूविंग कन्ज्यूमर गुड्स सेवा प्रारंभ करने की स्वीकृति दी गई।

इसके अतिरिक्त निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों / श्रमिकों को कोरोना ग्रसित होने पर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने संबंधी प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। बैठक में चर्चा के दौरान निगम में लंबी अवधि से कार्यरत कर्मचारियों के नियमितिकरण संबंधी प्रस्ताव का नियमानुसार अध्ययन कर अगली बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत करने पर सहमति जताई गई।

बैठक में खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक निरंजन दास, केंद्रीय भंडारण निगम के संचालक श्याम अवतार केडिया, वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक तथा संयुक्त सचिव खाद्य अभिनव अग्रवाल सहित अन्य संचालकगण उपस्थित थे।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!