
- कोलियारी जलाशय व नहर लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 85 लाख 38 हजार रूपए का किया भूमिपूजन
- गौठान ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में होगा संचालित
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / संसदीय कार्य, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे आज छुरिया विकासखंड के कुमरदा में दीपावली मिलन और कृषि सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कोलियारी जलाशय व नहर लाइनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 85 लाख 38 हजार रूपए का भूमिपूजन किया। कृषि मंत्री ने कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। चौबे ने कहा कि इस साल राज्य स्तरीय कृषि मेला राजनांदगांव में कराया जाएगा। ग्राम कुमरदा में सीसी रोड निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति दी।

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान का बेटा है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। पिछले वर्ष लगभग 23 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में अंतरित की गई। किसानों को लाभ दिलाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की गई है। इस साल धान खरीदी में किसान शुरू से ही अपने बारदाने में धान बेच सकते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी समय में गौठानों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में संचालित किया जाना है। उन्होंने कहा कि किसान के बच्चों को अंग्रेजी में शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में 175 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किये गए हैं। शासन द्वारा तेन्दूपत्ता 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा समर्थन मूल्य में खरीदी की जा रही है। देश में समर्थन मूल्य में सबसे अधिक उत्पादों की खरीदी की जा रही है।
छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, खुज्जी की विधायक छन्नी साहू ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पद्म कोठारी ने की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव, छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, पूर्व विधायक भोलाराम साहू, पूर्व विधायक प्रकाश यादव, पूर्व विधायक इमरान मेमन, जनप्रतिनिधि रामक्षत्री, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, एसडीएम डोंगरगांव हितेष पिस्दा सहित जनप्रतिनिध व अधिकारी-कर्मचारी, नागरिक उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal