Breaking News

”आपकी नीयत और आपके बदलते हुए रुख़ पर विश्वास करना मुश्किल – प्रियंका गांधी

  • टिकैत बोले – संसद में कानून रद्द होने के बाद ही समाप्त होगा आंदोलन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने से जुड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा पर कहा है कि पीएम की बातों पर भरोसा करना मुश्किल है। प्रियंका ने कहा कि आगामी चुनावों में हार को देखते हुए प्रधानमंत्री को सच्चाई समझ आने लगी है, लेकिन उनकी नीयत और बदलते रुख पर विश्वास करना मुश्किल है।

प्रियंका ने ट्वीट किया, ”600 से अधिक किसानों की शहादत, 350 से अधिक दिन का संघर्ष, नरेंद्र मोदी जी आपके मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल कर मार डाला, आपको कोई परवाह नहीं थी। आपकी पार्टी के नेताओं ने किसानों का अपमान करते हुए उन्हें आतंकवादी, देशद्रोही, गुंडे, उपद्रवी कहा। आपने खुद आंदोलनजीवी बोला।”

 ”किसानों पर लाठियां बरसाई, उन्हें गिरफ़्तार किया। अब चुनाव में हार दिखने लगी तो आपको अचानक इस देश की सच्चाई समझ में आने लगी कि यह देश किसानों ने बनाया है, यह देश किसानों का है, किसान ही इस देश का सच्चा रखवाला है और कोई सरकार किसानों के हित को कुचलकर इस देश को नहीं चला सकती.” उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ”आपकी नीयत और आपके बदलते हुए रुख़ पर विश्वास करना मुश्किल है. किसान की सदैव जय होगी. जय जवान, जय किसान, जय भारत।”

टिकैत को भी पीएम पर भरोसा नहीं – साफ कहा संसद में कृषि कानून रद्द होने के बाद ही आंदोलन वापस होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश पर्व के मौके पर राष्‍ट्र के नाम संबोधन में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया है लेकिन किसान अभी भी पीएम पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। पीएम ने अपने संबोधन में किसानों से आंदोलन खत्‍म कर घर लौटने की अपील की है।  इधर, किसान नेता राकेश टिकैत ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि किसान आंदोलन तत्‍काल वापस नहीं होगा। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्‍ता टिकैत ने कहा है कि, ‘आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा, हम उस दिन का इंतजार करेंगे, जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया जाएगा।  सरकार न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य के साथ-साथ किसानों के दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत करें।’ साफ जाहिर है कि किसानों को प्रधानमंत्री की घोषणा पर जरा भी भरोसा नहीं है। इधर प्रियंका गांधी ने भी कुछ इसी अंदाज में ट्वीट किया है।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!