Breaking News

महंगाई : मोदी सरकार के खिलाफ आठवें दिन भी जारी रहा कांग्रेस का जनजागरण अभियान

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

पटरीपार में उत्तर ब्लॉक कांग्रेस ने निकाली जनजागरण पदयात्रा

उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महीप सिंह भुवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पटरीपार के आशा नगर, जवाहर नगर, हरि नगर में घर-घर जाकर जन जागरण पदयात्रा की और मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बताया। देश में बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र की मोदी सरकार को दोषी ठहराते हुए उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महीप सिंह भुवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के चुनाव से पहले कहा था कि भाजपा की सरकार बनने के बाद डीजल और पेट्रोल, डीजल के रसोई गैस के दाम कम की जाएगी। दो करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाएगा। किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम दिया जाएगा।

सत्ता में आते ही मोदी सरकार ने डीजल-पेट्रोल के दाम कम करने की जगह 100 रुपए से ज्यादा कर दी गई है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। इसके विपरीत प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने 80 प्रतिशत वादे सिर्फ 3 साल के कार्यकाल में पूरे कर दिये। किसानों का कर्जा माफ कर दिया। हर वर्ग का बिजली बिल आधा कर दिया गया। प्रदेश में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलकर हर गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चों को 12वीं तक निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया। जन जागरण पदयात्रा में प्रमुख रूप से ब्लॉक उपाध्यक्ष आकाश मजूमदार, शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपिका साहू, पार्षद उषा ठाकुर, शंकर ठाकुर, एल्डरमैन हरीश साहू, विनोद सेन, राम जोशी, राकेश साहू, विनोद निषाद, अनिल सूर्यवंशी, केशव सिन्हा, बिंदु सिंह, बृज किशोर शर्मा, राम भाई निर्मल, निरुपमा, ममता राजपूत, माना भाई राजपूत सहित पटरी पार के कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की पदयात्रा में मोदी सरकार पर प्रहार

महंगाई के विरोध में कांग्रेस की जन जागरण पदयात्रा के आठवें दिन दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा न्यू आदर्श नगर वार्ड 53 में रैली निकाली गई। अटल आवास से होते हुए न्यू आदर्श नगर में पदयात्रा करते हुए चौक-चौक पर नुक्कड़ सभाएं ली गई। घर-घर जाकर लोगों को बताया गया कि मोदी सरकार द्वारा बेतहाशा महंगाई बढ़ाई जा रही है। महंगाई के विरोध में जन जागरण पदयात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिला। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की महंगाई से आज हर वर्ग के नागरिक परेशान हैं। उन्होंने भूपेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी भी दी।

पदयात्रा के दौरान दक्षिण ब्लॉक जन जागरण के प्रभारी कौशल किशोर सिंह, विधायक प्रतिनिधि भोजराज यादव, नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी व पार्षद हमीद खोखर, के.डी.देवांगन, डॉ. भूपेंद्र वर्मा, संजू धनकर, विनीत साहू, मुन्नू रहमानी, बरकत अली, इरशाद रिजवी, मुन्नू अंसारी, बिट्टू भाई, बाबू, इकबाल अली, विक्की, लक्की साहू, प्रियंका मोडघरे, खुशबू साहू, जोया, बंटी नवरंग, देवेंद्र मारकंडे, कमलेश नागरची, रवि मांडले, उपस्थित थे।

मध्य ब्लॉक कांग्रेस का जन जागरण अभियान : भाजपा सरकार से आम जनता परेशान

मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा मोदी सरकार की गलत नीतियों और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनजागरण यात्रा निकाली गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  अलताफ अहमद, जोन प्रभारी राजकुमार नारायणी की अगुवाई में आजाद वार्ड नाका चौक से वार्ड के गली, मोहल्ले से होते हुए चौक-चौराहों में नुक्कड सभा लेते हुए संतोषी दरबार मंदिर के पास सम्पन्न हुई।
पदयात्रा में संदीप श्रीवास्तव, देवेश मिश्रा, एमआईसी मेंबर भोला महोबिया, पार्षद श्रद्धा सोनी, अलख नवरंग, राजेश वाडयलकर, कल्याण सिंह ठाकुर, रामरतन जलतारे, पाशी अली, राकेश सिन्हा, अशोक मेहरा, लक्की नागेश, लीना दुबे, राजेश्वरी साहू, विजय सिन्हा, गणेश सोनी, आदित्य नारंग, संदीप बख्शी, राकेश दुबे, रतन निषाद, अबरार पुंवार, सुखिया यादव सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!