Breaking News

मुरैना में दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस के चार एसी कोच में आग लगी, दहशत में खिड़कियों से बाहर कूदे कई यात्री

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मध्‍यप्रदेश में मुरैना के हेतमपुर के पास चलती ट्रेन में आग लग गई। यह हादसा उधमपुर से दुर्ग जा रही दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस में  शुक्रवार तीन बजे के आसपास हुआ। मुरैना के हेतमपुर के पास करीब चार एसी कोचों में आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रेन को हेतमपुर स्टेशन के पास रोक दिया गया। जल्दी ही कोचों को अन्य कोचों से अलग कर दिया गया। आग को बुझाने के लिए मुरैना व धौलपुर से फायरब्रिगेड भी बुलाए गए है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया था। आग किस वजह से लगी, इसका पता नहीं लग पाया है।

सुपरफास्ट ट्रेन में सवार दुर्ग जिले के यात्रियों की कुशलक्षेम जानने जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मुरैना जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों से संपर्क किया है। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि इसमें सवार दुर्ग जिले के सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Check Also

जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही – मुख्यमंत्री साय

सभी जिलों में हॉस्टल, पीजी, कोचिंग सेंटर, स्कूल और बड़े शैक्षणिक भवनों का तत्काल निरीक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!