Breaking News

अधिवक्ता परिषद ने मनाया संविधान दिवस : नगर निगम में कमिश्नर के साथ अधिकारियों-कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठावान रहकर कार्य करने की शपथ ली

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ संविधान दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की जिला इकाई के तत्वावधान में 26 नवम्बर को कलेक्ट्रेट-न्यायालय परिसर में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया गया। उपस्थित अधिवक्ताओ ने सामूहिक राष्ट्रगान के बाद संविधान की उद्देशिका का वाचन कर संविधान के अनुसार कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राम पाटणकर, गिरिजा शंकर सिंह, रमेश शर्मा, गुलाब सिंह पटेल, महेन्द्र दिल्लीवार, साकेत मिश्रा, मो.दानिश परवेज़, प्रमोद शर्मा, ऋषिकांत तिवारी, अनिल जायसवाल, रविशंकर सिंह, हरेन्द्र उमरे, विजय चन्द्राकर, लक्ष्मीकांत शर्मा,(कोषाध्यक्ष), दीपेन्द्र देशमुख (मंत्री), अनुराग त्रिपाठी, नीरज गुप्ता सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे। यह जानकारी परिषद के कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने दी।

संविधान दिवस पर निगम मुख्यालय में संविधान के प्रति निष्ठावान रहकर कार्य करने की शपथ ली गई

दुर्ग नगर निगम में संविधान दिवस मनाया गया। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने निगम मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों के साथ संविधान के प्रति निष्ठावान रहकर कार्य करने की शपथ ली। आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों से संविधान के प्रति अपनी निष्ठा, दायित्व का निर्वहन करने कहा। उन्होंने भारतीय संविधान की विशेषताओं के बारे में भी बताया। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय, सहायक अभियंता आर.के.जैन, जितेंद्र समैया, राजकमल बोरकर, जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, जावेद अली, राजस्व अधिकारी नारायण यादव, मनोहर साहू, शरद रत्नाकर, छगन लाल साहू, चंदन मनहरे, रवि कुमार मिश्रा, शुभम गोईर, शेखर वर्मा, सत्यनारायण शर्मा, ईश्वर वर्मा, हेमलता वर्मा, वंदना श्रीवास्तव, नीलम कसार, राजेन्द्र मिश्रा, कोमल यादव, राजू चंद्राकर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!