Breaking News

संडी गांव की माधुरी को राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड मिलने पर कलेक्टर ने दी बधाई-शुभकामनाएं

  • हर घर में दूध की नदियां बहे और हर बच्चे को दूध मिले – माधुरी जंघेल

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर केंद्रीय पशुपालन और मछली पालन मंत्री संजीव बालियान ने छुईखदान विकासखंड के संडी गांव की माधुरी मुन्ना जंघेल को आनंद गुजरात में राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने माधुरी मुन्ना जंघेल को इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से माधुरी ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

भारत में श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीस कुरियन के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है। माधुरी मुन्ना जंघेल को भारतीय नस्ल की उन्नत डेयरी फार्मिंग की श्रेणी में यह अवार्ड दिया गया है। वे तृतीय स्थान पर चयनित हुई और उन्हें 3 लाख रुपए की राशि सम्मान के रूप में प्राप्त हुई है।

डेयरी उद्यमिता विकास योजना के अंतर्गत उन्हें शासन से 1 लाख रूपए की अनुदान राशि मिली थी। नाबार्ड के डेयरी योजना से उन्होंने दो गाय और डेयरी उद्यमिता विकास योजना के अंतर्गत उन्नत नस्ल की 2 गाय मिली। एक गृहिणी होने के बावजूद उन्होंने अपने हौसले और आत्मविश्वास से सफल महिला उद्यमी के रूप में विशेष पहचान बनाई।

माधुरी मुन्ना जंघेल ने बताया कि आज यह पुरस्कार प्राप्त कर बहुत खुशी हुई है। हमारे घर में बहुत गरीबी थी जो डेयरी व्यवसाय से दूर हुई। इस व्यवसाय से न केवल अपने लिए 3 लाख रुपए का मकान बनवा लिया, बल्कि एक एकड़ जमीन भी खरीद ली है। उन्होंने बताया कि दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन 70 से 80 लीटर हो रहा है। गांव संडी एक छोटा सा आनंद बन गया है। मेरी यह दिली इच्छा है कि संडी के हर घर में दुग्ध उत्पादन हो और सबकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो। हर घर में दूध की नदियां बहे और हर बच्चे को दूध मिले। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा का फल किस्मत वालों को मिलता है। पशुपालन विभाग, मां बम्लेश्वरी स्वसहायता समूह की अध्यक्ष पद्मश्री फूलबासन बाई यादव और डॉ. विजय के प्रयासों से यह सफलता मिली है।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!