द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / नगर निगम दुर्ग के आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर जुनवानी रोड, पुष्पक नगर में दुकान के बाहर अवैध रूप से ठेला, खोमचा लगाकर व्यवसाय करने वालों को आज सख्ती से हटा दिया गया। इन व्यवसाइयों को पूर्व में नगर निगम प्रशासन ने नोटिस जारी की थी। नोटिस का असर न होने पर आज निगम के अतिक्रमण दस्ते ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटा दिये। कार्यवाही के दौरान भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान, भवन निरीक्षक विनोद मांझी, अतिक्रण दस्ता के कर्मचारी मौजूद थे।

पिछले दिनों पुष्पक नगर क्षेत्र के निवासियों ने निगम आयुक्त हरेश मंडावी से शिकायत की थी। जुनवानी रोड पुष्पक नगर में दुकान के बाहर देवी आलू बंडा, अग्रवाल फ्रूट प्लाजा, जेके इमरती मिष्ठान सेंटर, द बाइक अफेयर ऑटो सेंटर और जगदम्बा स्वीट्स द्वारा सड़क घेरकर कारोबार करने से सड़क जाम की स्थिति के कारण आवाजाही में परेशानी हो रही थी। दुकानों के बाहर अतिक्रमण खुद हटाने के लिए भवन अधिकारी द्वारा नोटिस दिया गया। अवैध कब्जाधारियों ने अपने अतिक्रमण नहीं हटाए। आज आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के साथ ही जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई। द बाइक अफेयर ऑटो के जयदीप सिंह से 1 हज़ार, जगदम्बा स्वीट्स के मुकेश तिवारी से 5 सौ रुपए, देवी आलू बंडा, मुकेश प्रजापति से 3 हज़ार रुपए, अग्रवाल फ्रूट प्लाजा के तरुण गुप्ता से 3 हज़ार रुपए, इमरती मिष्ठान के रितेश अग्रवाल 3 हज़ार रुपए जुर्माना वसूल किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal