Breaking News

राजनांदगांव जिले की बड़ी उपलब्धि : कोरोना से बचाव के लिए हुआ शतप्रतिशत टीकाकरण

  • कलेक्टर ने कोविड टीकाकरण के पहले डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल होने पर जिलेवासियों और टीम को दी बधाई
राजनांदगांव जिले में धान खरीदी केंद्रों में भी टीकाकरण की व्यवस्था की गई है

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / जिले में अब तक 18 लाख 39 हजार 261 लोगों ने कोविड टीकाकरण करा लिया है। पहले डोज का टीकाकरण शत प्रतिशत कर लिया गया है। अब तक 11 लाख 58 हजार 406 लोगों को पहला डोज लगाया जा चुका है। घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम वैक्सीनेशन कर रही है। धान खरीदी केन्द्रों में भी किसानों को कोविड से सुरक्षा के लिए टीकाकरण किया जा रहा है।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से राजनांदगांव जिले ने कोविड टीकाकरण के पहले डोज का शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों, नर्सों, चिकित्सा अधिकारियों, पंचायत, राजस्व शिक्षा और सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया ने इस मुहिम को सफल बनाने में योगदान दिया है। राजनांदगांव जिले के नागरिकों की जागरूकता एक बार फिर पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण बनी है।

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए जिलेवासियों और टीम को बधाई दी। कलेक्टर ने कहा कि इसी तरह के समन्वित प्रयासों से हम कोविड टीकाकरण के दूसरे डोज का भी शत-प्रतिशत लक्ष्य शीघ्र हासिल कर लेंगे। उन्होंने  नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस महामारी से जुड़ी नई आशंकाओं को देखते हुए सतर्कता बनाएं रखें और दूसरों को भी सचेत करते रहें।

Check Also

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड

THE CG NEWS रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में इंदिरा गांधी कृषि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!