
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा कि विनोद दुआ भारतीय टी.वी. पत्रकारिता के पुरोधा थे। वे सिर्फ एक पत्रकार नहीं, बल्कि अपने आप में पत्रकारिता का एक संस्थान थे। पत्रकारिता के असंख्य छात्रों ने उनसे प्रेरणा ली। उनकी शैली को अपनाया और सफल हुए। उनके निधन पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। सीएम ने विनोद दुआ के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal