Breaking News

दिव्यांग दिवस : जन समर्पण सेवा संस्थान ने निःशक्तजनों को ट्रायसिकल-बैसाखी का वितरण किया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दिव्यांग दिवस के अवसर पर जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा शहर के निःशक्तजनों को ट्रायसिकल और बैसाखी का वितरण किया गया। संस्था के सरंक्षक विजय अग्रवाल की उपस्थिति में 2 निःशक्त जनों पंचशील नगर निवासी अवधराम साहू और रामचन्द्र बिस्वाल को ट्रायसिकल का वितरण किया गया। दो निःशक्त जन हेमिन विष्णु गुप्ता और कुमारी लक्ष्मी को बैसाखी दी गई।

संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा “बंटी” ने बताया कि गरीब, असहाय, भूखों और विक्षिप्त लोगों को भोजन की व्यवस्था के साथ ही दिव्यांगजनोँ को ट्रायसिकल, व्हील चेयर, बैसाखी सहित उनकी हरसम्भव सहायता करने का कार्य संस्था द्वारा पिछले 4 साल 11 माह से लगातार किया जा रहा है। संस्था द्वारा इन 4 वर्षों में 28 ट्रायसिकल, 23 व्हीलचेयर, 56 बैसाखी का वितरण किया जा चुका है।

इससे पहले संस्था द्वारा ठिठुरती ठंड से बचने के लिए दुर्ग शहर के विभिन्न स्थानों में जाकर बच्चों, गरीब, असहाय और जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, कम्बल का वितरण किया गया था।इस मौके पर अर्जित शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, शिशु शुक्ला, समीर खान, राजेन्द्र ताम्रकार, सुजल शर्मा, शिबू खान, दिनेश ढीमर, मृदुल गुप्ता, अख्तर खान, संजय सेन, दद्दू ढीमर, हरीश ढीमर, शब्बीर खान उपस्थित थे।

Check Also

दिल्ली में उमड़ा जन सैलाब : राहुल बोले – ज्ञानेश कुमार हटेंगे, जेल जाएंगे

CEC के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली ममता ने कहा – बंगाल में हारे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!