Breaking News

वोरा ने किया सर्वसुविधायुक्त कन्या छात्रावास का लोकार्पण 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

साइंस कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को अब गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध होगी। करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से यहां कन्या छात्रावास का निर्माण किया गया है। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल, जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह व कालेज के व्याख्याताओं और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में हॉस्टल का लोकार्पण किया।

यहां 17 कमरे, किचन, वार्डन रूम, बाउन्ड्रीवाल, सीसी टीवी कैमरे से लैस 50 सीटर सर्वसुविधायुक्त छात्रावास का निर्माण किया गया है। कन्या छात्रावास होने के कारण छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता के नाम से हॉस्टल का नामकरण करने का सुझाव दिया गया, जिसे तत्काल सर्वसहमति से स्वीकृत कर लिया गया। विधायक और महापौर ने कॉलेज की त्रैमासिक रिसर्च पत्रिका और कॉलेज समाचार का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर विधायक वोरा ने कहा कि 68 वर्ष पुराने विज्ञान महाविद्यालय में विकास के नित नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार आने के बाद शिक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि सबसे पहले शिक्षकों की कमी को पूरा करने 1385 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती की गई। साइंस कॉलेज को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर देने के लिए छात्रावास के अलावा 1.2 करोड़ से 6 अतिरिक्त क्लास रूम व टॉयलेट, 1.1 करोड़ की लागत से स्वशासी भवन का भी निर्माण कराया जा रहा है जो शीघ्र पूर्ण हो जाएगा। वर्षों पुरानी पेयजल की समस्या का निराकरण करते हुए 27 लाख की लागत से सम्पवेल का निर्माण कराया गया है।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कॉलेज में शिक्षा का वातावरण बेहतर बनाने अधोसंरचना व मूलभूत सुविधाओं को भी बढ़ाना जरूरी है। इस मौके पर प्रिंसिपल आर एन सिंह, डॉ ए के खान, डॉ सिद्दीकी, पार्षद मीना सिंह, अजय मिश्रा, पोषण साहू, अंशुल पांडेय, अजय गुप्ता, उस्मान रजा, आदित्य नारंग सहित कालेज के प्राध्यापकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!