Breaking News

कस्टम मिलिंग के लिए अनुबंध न करने वाले मिलर्स के विरूद्ध होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर

  • जिले के सभी मिलर्स कस्टम मिलिंग के लिए अनुबंध कराने कलेक्टर ने दिये निर्देश
  • धान के उठाव में तेजी लाएं मिलर्स : समितियों में जल्द भेजें बारदाना 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राइस मिलर्स की बैठक में कहा कि शासन द्वारा मिलर्स की सभी मांगें मान ली गई है। जिले के सभी मिलर्स कस्टम मिलिंग के लिए अनुबंध करा लें। कस्टम मिलिंग के लिए अनुबंध न करने वाले मिलर्स के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उसना वाले मिलर्स भी अनुबंध कराएं। सभी मिलर्स पंजीयन करा लें और ज्यादा से ज्यादा  डीओ काटने के लिए प्रस्ताव भेजें, ताकि शीघ्रतापूर्वक धान का उठाव किया जा सके।

कलेक्टर ने गाड़ी, हमाल की व्यवस्था और बारदाने के संबंध में जानकारी लेने के बाद कहा कि मिलर्स बारदाने की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। उन्होंने सभी मिलर्स को समितियों में जल्द ही बारदाना भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उसना मिलर्स को अरवा का पंजीयन कराने के निर्देश दिए।

जिला खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि अब तक जिले में लगभग 30 हजार किसानों ने धान विक्रय कर लिया है। ये कुल पंजीयन का लगभग 10 प्रतिशत है। बैठक में एसडीएम अरूण वर्मा, डीएमओ गजेन्द्र राठौर, सहायक खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक सहित अन्य अधिकारी व सभी मिलर्स उपस्थित थे।

Check Also

दिल्ली में उमड़ा जन सैलाब : राहुल बोले – ज्ञानेश कुमार हटेंगे, जेल जाएंगे

CEC के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली ममता ने कहा – बंगाल में हारे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!