Breaking News

बच्चों की ड्राइंग व निबंध लेखन प्रतियोगिता : एक लाख रुपए की छात्रवृत्ति, लैपटॉप सहित कई आकर्षक ईनाम

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई। 7 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए ‘स्पलैश’ नामक अखिल भारतीय ड्राइंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता एक्सिस बैंक द्वारा आयोजित की जाएगी। स्पलैश 2021 को वर्चुअल रूप से होस्ट किया जाएगा, ताकि बच्चे आसानी से भाग ले सकें और  दूरदराज के बच्चों की प्रतिभा भी सामने आ सके। प्रतियोगिता के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.axisbanksplash.in  पर पंजीकरण और प्रविष्टियां जमा की जा रही हैं।
‘स्पलैश’ एक ऐसा स्पेशल प्लेटफार्म है, जिसे बच्चों की कल्पना को उड़ान देने के लिए बनाया गया है। ड्राइंग और निबंध लेखन दोनों में, दो थीम हैं – 7-10 वर्ष की आयु वर्ग के लिए थीम ’टुगेदर वी कैन’ है, जबकि 11-14 वर्षों के लिए, थीम ’ए बेटर टुमॉरो’। प्रतिभागी ड्राइंग या निबंध लेखन प्रतियोगिता, या दोनों के लिए प्रविष्टियां जमा करा सकते हैं।
शीर्ष 2 राष्ट्रीय विजेताओं, (प्रत्येक श्रेणी से 1) को 1 लाख रुपये की छात्रवृत्ति से सम्मानित किया जाएगा और प्रत्येक श्रेणी से 1 उपविजेता को लैपटॉप दिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। 100 शॉर्टलिस्ट किए गए प्रतियोगियों को द आर्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के 6 शीर्ष सलाहकारों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का एक विशेष अवसर मिलेगा। उन्हें गिफ्ट हैम्पर्स से भी सम्मानित किया जाएगा।

Check Also

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के दिए निर्देश

खामभाठा में निर्माणाधीन पुल से बच्चों, ग्रामीणों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने गंभीरता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!