Breaking News

वोरा ने किया भिलाई-रिसाली सहित सभी निकायों में कांग्रेस की बंपर जीत का दावा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने दिल्ली प्रवास पर जाने के पहले दावा किया है कि प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। उन्होंने बुधवार को भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद अपने निवास में दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक ली। वोरा ने कांग्रेस पदाधिकारियों को कांग्रेस की प्रदेश सरकार की नीतियों और योजनाओं को लेकर भिलाई नगर निगम के वार्डों में जाकर चुनाव प्रचार शुरू करने के निर्देश दिये।

बैठक में दुर्ग शहर जिला कांगेस अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर और पांचों ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मौजूद थे। बैठक में वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल तक विकास ठप रहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने के बाद अधोसंरचना विकास के साथ ही मजदूर, किसान, महिलाओं, युवाओं सहित सर्व समाज और सर्वहारा वर्ग का आर्थिक विकास हो रहा है। आने वाले चुनावों में जनता का आशीर्वाद निश्चित रूप से भुपेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को मिलेगा। सभी निकायों में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी।

वोरा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर काम करने और भिलाई नगर निगम के वार्डों में जाकर चुनाव प्रचार शुरू करने का आव्हान किया। बैठक में दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, महीप सिंह भुवाल, कन्या ढीमर, पार्षद शंकर ठाकुर, एल्डरमैन राजेश शर्मा, कृष्णा देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम

संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश, संबंधित एसडीएम ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!