Breaking News

सेक्टर-4 सोसाइटी चुनाव में हमारा पैनल की शानदार वापसी : 10 सदस्य रिकॉर्ड मतों से जीते

  • बीएसपी कर्मियों ने निवृत्तमान पदाधिकारियों पर जताया भरोसा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट कर्मियों की सहकारी संस्था बीएसपी एम्पलाइज को-ऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसायटी लिमिटेड सेक्टर-4 में संचालक मंडल के चुनाव में 10 दिसंबर को हुए मतदान में हमारा पैनल की शानदार वापसी हुई है। इस पैनल के 10 सदस्य रिकार्ड मतों से निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
13 दिसंबर को रिक्त स्थानों का सहयोजन होगा। 14 दिसंबर को अध्यक्ष/उपाध्यक्ष और अन्य सोसाइटी के प्रतिनिधियों समेत अन्य पदाधिकारियों के निर्वाचन की सूचना जारी की जाएगी। 18 दिसंबर शनिवार को दोपहर 12 बजे से अध्यक्ष/उपाध्यक्ष व अन्य सोसाइटी के प्रतिनिधियों और अन्य पदाधिकारियों का निर्वाचन होगा।
शुक्रवार 10 दिसंबर को महाराष्ट्र मंडल सेक्टर-4 में हुए मतदान में रिकार्ड संख्या में बीएसपी कर्मियों ने मतदान किया था। कुल 5043 मतदाता में 2958 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मतदान 58.65 प्रतिशत रहा। चुनाव के बाद साधारण सभा के सम्मेलन में चुनाव अधिकारी उमाशंकर शर्मा ने निर्वाचन की घोषणा रात 11:45 बजे की। सामान्य वर्ग अनारक्षित से अशोक कुमार परगनिहा, सतानंद चंद्राकर, विपिन बंछोर, जानकी राव, पूरन लाल देवांगन, शशि भूषण सिंह, सामान्य अनारक्षित महिला से असमॉ परवीन, नितिशा साहू,अनुसूचित जाति से वेद प्रकाश सूर्यवंशी, अनुसूचित जनजाति से पुरुषोत्तम सिंह कंवर और अन्य पिछड़ा वर्ग से अशोक राठौर निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही मौजूद लोगों ने विजेता उम्मीदवारों को फूल-मालाओं से लाद दिया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर मुबारकबाद दी। वहीं विजेता उम्मीदवारों ने इस जीत के प्रति अपने मतदाताओं का आभार जताया।

18 प्रत्याशियों को मिले इतने वोट 

प्रत्याशियों को मिले मत इस प्रकार हैं। अशोक कुमार परगनिहा 1748, सतानंद चंद्राकर 1433, जानकी राव 1390, ताम्रध्वज सिन्हा 669, पूरन लाल देवांगन 1672, जयप्रकाश नायर 587, पांडव राम साहू 267, ज्ञानेंद्र कुमार पांडे 815, विपिन बंछोर 1381, प्रताप नारायण बोस 260, राजेश वर्मा 941, रूपेंद्र कुमार वर्मा 387, शिवचरण 223, रामसाय साहू 737, रमाशंकर सिंह 900, शशि भूषण सिंह 976, देवेंद्र कुमार सिन्हा 412 और गणेश कुमार सोनी 685 मत मिले। वहीं अविधिमान्य मतपत्रों की संख्या 87 रही।

सोसाइटी की वित्तीय स्थिति और मजबूत करेंगे : परगनिहा

चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद हमारा पैनल के अशोक परगनिहा ने कहा कि पिछले 5 साल में उनकी टीम ने सोसाइटी की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने हर संभव प्रयास किया। जिसके नतीजे में कर्मियों ने हम पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी का कामकाज और बेहतर करने सभी के सुझावों के अनुरूप कदम उठाया जाएगा, वहीं चुनाव के दौरान अपने मतदाताओं से किए वायदे हम हर हाल में पूरा करेंगे।

Check Also

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड

THE CG NEWS रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में इंदिरा गांधी कृषि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!