
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग/ वार्ड नंबर 40 सुराना कॉलेज वार्ड की पार्षद नजहत परवीन की पार्षद निधि से वाचनालय भवन में विद्यार्थियों के बैठने के लिये फर्नीचर की व्यवस्था की गई है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज वाचनालय कक्ष का शुभारंभ किया। फर्नीचर व्यवस्था के लिए पार्षद निधि से 2 लाख रुपए खर्च किये गए हैं।

जिला शिक्षण समिति के अध्यक्ष प्रवीण तिवारी. युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, पूर्व पार्षद अलताफ अहमद, अखिलेश अग्रवाल, दिलीप इंगले, सुराना महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी आर भवनानी के विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सुराना कॉलेज के प्रोफेसर डॉ किरण तिवारी, डॉ भावना वर्मा, डॉ आयशा अहमद, डॉक्टर दुर्गा शुक्ला, फरहा खान, भावना यादव, प्राची मैडम, शिवाकांत तिवारी, पाशी अली, योगेश देशमुख, पूजा मल्होत्रा, रानी शुक्ला, प्रमोद तिवारी सहित शिक्षक गण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal