Breaking News

वोरा ने भिलाई में घर-घर जाकर किया सघन जनसंपर्क : कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने भिलाई नगर निगम के पटरीपार इलाके में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कई वार्डों में वोरा ने आज कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। वोरा ने कहा कि भाजपा के 15 साल के शासन में विकास कार्य नहीं हुए। तीन साल के कांग्रेस शासनकाल में पूरे प्रदेश में विकास कार्य कराए गए हैं। विकास कार्यों के आधार पर भिलाई नगर निगम सहित सभी निकायों में कांग्रेस की शानदार जीत होगी।

वोरा ने आज भिलाई नगर निगम के वार्ड क्रमांक 19 राजीव नगर कोहका से राजेंद्र अरोरा, रामनगर मुक्तिधाम वार्ड 26 से बलदाऊ पिपरिया, वृंदानगर वार्ड 29 से दिवाकर भारती, अंबेडकर नगर वार्ड 15 से कन्हैया चुरहे के पक्ष में जनसंपर्क किया। वोरा ने नागरिकों से वार्ड के विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद, एल्डरमैन राजेश शर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद थे।

वोरा पिछले तीन दिनों से लगातार भिलाई नगर निगम में जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं। इससे पहले वोरा ने कोसानगर के कांग्रेस प्रत्याशी संदीप निरंकारी, वार्ड नंबर 62 में कांग्रेस प्रत्याशी मालती ठाकुर, वार्ड 63 के प्रत्याशी साकेत चंद्राकर, वार्ड 70 के प्रत्याशी सीजू एंथोनी, वार्ड 20 से प्रत्याशी सुषमा उपाध्याय के पक्ष में भी सघन जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र का बड़ा हिस्सा पहले वोरा के दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में था। स्थानीय कांग्रेस नेताओं और मतदाताओं के साथ आत्मीय संबंध होने के कारण वोरा के जनसंपर्क अभियान का फायदा कांग्रेस प्रत्याशियों को मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरान वोरा सुपेला स्थित कांग्रेस के चुनाव कार्यालय भी पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार को लेकर चर्चा की। इस दौरान विधायक लक्ष्मी ध्रुव सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

वोरा ने गिनाई कांग्रेस की उपलब्धियां : भाजपा ने कभी विकास पर फोकस नहीं किया

जनसंपर्क अभियान के दौरान वोरा ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक सही मायनों में देश और प्रदेश से लेकर नगरीय निकायों और गांवों का विकास कांग्रेस ने ही किया है। भाजपा ने कभी जनता के हितों की परवाह नहीं की है। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने सभी नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराए हैं। शहरी इलाकों में भूपेश सरकार की नीतियों से नागरिकों को स्वामी आत्मानंद स्कूल, पट्‌टा वितरण, बिजली बिल हाफ, बीपीएल वर्ग के अलावा एपीएल वर्ग को राशन कार्ड प्रदान कर सस्ती दर पर अनाज उपलब्ध कराने, श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर से आधी से भी कम कीमत में दवाइयां उपलब्ध कराने, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना  सहित कई अन्य योजनाएं संचालित की हैं। इसका लाभ लोगों को मिल रहा है।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!