Breaking News

मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे जालबांधा के धान उपार्जन केंद्र : किसानों से धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज खैरागढ़ विकाखण्ड के धान उपार्जन केन्द्र जालबांधा में किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने धान उपार्जन केंद्र में पेटी और पवनतरा गांव के किसानों से धान खरीदी की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। धान की तौलाई करवा रहे किसानों से चर्चा करते हुए खेती-किसानी के बारे में पूछा। उन्होंने धान की किस्म और बारदाने की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि धान सुव्यवस्थित तरीके से विक्रय रहे हैं। समिति द्वारा बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा है और खुद के बारदाने में भी धान का विक्रय कर रहे हैं।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा के दौरान पेटी के किसान बिसौहा लोधी ने बताया कि वे लगभग डेढ़ एकड़ भूमि में खेती करते हैं और आज 51 कट्टा धान बेचने आए हैं। उन्होंने धान की 6444 किस्म का धान बोया था और थ्रेसर से मिसाई किए हैं। पवनतरा के किसान महेंद्र वर्मा ने बताया कि अभी 170 कट्टा धान बेचने आए हैं। उन्होंने पहली बार में 270 कट्टा धान बेचा है।

पवनतरा की किसान त्रिवेणी वर्मा ने बताया कि उन्होंने आज 55 कट्टा धान विक्रय किया है। पेटी के किसान दिलीप वर्मा ने बताया कि दूसरी बार धान का विक्रय करने आये हैं। पहली बार में 300 कट्टा धान विक्रय किया हैं और आज दूसरी बार में 258 कट्टा धान बेचा है। इस मौके पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम सहित जनप्रतिनिधि व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!