Breaking News

भाजपा को वोट देकर भिलाई 3 – चरोदा की जनता तोड़े भूपेश बघेल का अहंकार – रमन सिंह

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज देवबलोदा में भुपेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। भिलाई 3 – चरोदा नगर निगम चुनाव में प्रचार करने पहुंचे रमन ने कहा कि बीते 3 साल में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया है। सरकार के संरक्षण में रेत, कोयला, शराब माफियाओं का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। कौड़ी का नया विकास कार्य भी इस सरकार ने नहीं किया है। विकास के जो काम भाजपा सरकार के दौरान स्वीकृत थे, उनकी राशि भी कमीशनखोरी की मंशा से शासन ने वापस बुला ली है। यहां की जनता कमल फूल में वोट देकर भाजपा के सभी पार्षद प्रत्याशियों को जिताकर कांग्रेस सरकार को करंट दे और सबक सिखाए।
देवबलोदा के बाजार चौक में आयोजित चुनावी सभा मे छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन, पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग सांसद विजय बघेल, भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा, सहित भिलाई 3-चरोदा निगम क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे पार्षद प्रत्याशी मंचासीन थे।
छत्तीसगढ़ भाजपा सहप्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि भूपेश बघेल को कुर्सी बचाओ मंत्री कहना उचित होगा। उनकी पूरी ताकत अपनी कुर्सी बचाने में लगी रहती है। मुख्यमंत्री सिंर्फ झूठ परोसते हैं। झूठ बोलते है और जनता को गुमराह करते है। दूसरी तरफ केंद्र की भाजपाई नेतृत्व वाली मोदी सरकार ने 80 करोड़ गरीबों के घर राशन घर राशन पहुंचाया तो भुपेश सरकार ने प्रधानमंत्री आवास की राशि लौटाकर 8 लाख परिवारों का आशियाना छीना है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वे पिछले 15 दिनों से भिलाई 3-चरोदा की जनता से रूबरू हो रहा हूँ। जनता भूपेश बघेल को करारा जवाब देने आतुर है। यहां दिया तले अंधेरा है। मुख्यमंत्री का यह गृह क्षेत्र है, पर विकास ढेले का नही हुआ।
उन्होंने कहा कि 10 लाख बेरोजगारों को वादे अनुरूप भूपेश सरकार ने नौकरी नहीं दी। किसानों को पम्प के कनेक्शन नही मिल रहे। बीज खाद नही मिल रहा। बोरा नही मिल रहा। 18 लाख मकान का काम रुका पड़ा है। केंद्र द्वारा गरीबों के आवास बनाने दिये गए 12 हज़ार करोड़ भूपेश बघेल ने वापस भेज दिये। सभा को सांसद विजय बघेल ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर अपैक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, डॉ. विशाल चंद्राकर, कैलाश शर्मा, सांवला राम डाहरे, निर्मल सिन्हा, इंजन चंद्राकर, निवर्तमान महापौर चंद्रकांता मांडले, मोहन एंटी, रामकृष्ण धीवर, राकेश पांडे, बिंदु माहेश्वरी, स्वप्निल मिश्रा, संतोष अग्रवाल, ललित यादव, कमल तांडी, नंदनी जांगड़े, पार्थव बाग, गीता यादव, गायत्री यादव आदि उपस्थित थे।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!