Breaking News

मतदान केंद्रों में रहेगी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम : हर मतदान केंद्र में सैनिटाइजेशन की होगी सुविधा

  • कलेक्टर ने दिए निर्देश : कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह से होगा पालन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मतदान केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने के निर्देश रिटर्निंग ऑफिसर को दिए गए हैं। मतदान दलों के किट में भी सैनिटाइजर उपलब्ध होगा। मतदान केंद्रों में भी सैनिटाइजेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। कलेक्टर ने कहा कि आयोग द्वारा कोविड-19 प्रोटोकोल को लेकर दिए गए सभी निर्देशों का पूरी तरह से पालन कराया जाए। कोविड-19 मरीज भी मतदान कर सकते हैं। उन्हें कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पीपीई किट आदि की सुरक्षा के साथ मतदान करना होगा। कलेक्टर ने आज भिलाई नगरीय निकाय में  निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!