- हिन्दी, छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी में निबंध जमा करने की अंतिम तिथि 27 दिसम्बर को
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी द्वारा नालंदा परिसर और सेन्ट्रल लाइब्रेरी के सदस्यों के लिए ‘छत्तीसगढ़ मॉडल और उसका मेरे जीवन में प्रभाव’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई है। यह प्रतियोगिता हिन्दी, छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी भाषा (बोली) में होगी, जिसमें अधिकतम 750 शब्द में निबंध लिखना होगा। इच्छुक सदस्य प्रतियोगिता के लिए निबंध बंद लिफाफे में लाइब्रेरियन नालंदा परिसर, सेन्ट्रल लाइब्रेरी के पास निर्धारित तिथि 27 दिसम्बर को शाम 5.30 बजे तक जमा कर सकते हैं।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3100 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपए और तृतीय पुरस्कार 1100 रुपए प्रदान किये जाएंगे। इसके अलावा चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त करने वालों को 551-551 रुपए का सांत्वाना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। नालंदा परिसर और सेन्ट्रल लाइब्रेरी के प्रथम 35-35 प्रतिभागियों को प्रशस्ति प्रत्र प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण 7 जनवरी 2022 को दोपहर 2.30 बजे सेन्ट्रल लाइब्रेरी हॉल रायपुर में किया जाएगा।
नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी रायपुर के नोडल अधिकारी ने नियम और शर्तों की जानकारी देेते हुए बताया कि निबंध प्रतियोगिता में नालंदा परिसार और सेन्ट्रल लाइब्रेरी रायपुर के वर्तमान सदस्य ही भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में सिर्फ ‘हस्त लिखित’ निबंध ही मान्य होंगे। कम्प्यूटर से टाईप निबंध को शामिल नहीं किया जाएगा। निबंध के अंत में अपना नाम, लाइब्रेरी का आईडी क्रमांक और मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लिखना होगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal