
- टीके की पहली डोज के शत-प्रतिशत कवरेज से केवल पांच प्रतिशत दूर, 58 प्रतिशत नागरिकों को दोनों टीके लगाए जा चुके
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा तीन करोड़ को पार कर गया है। कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर यहां अब तक (20 दिसम्बर तक) तीन करोड़ एक हजार 122 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश में एक करोड़ 86 लाख 40 हजार 909 लोगों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। पहले डोज के शत-प्रतिशत कवरेज से प्रदेश अब केवल पांच प्रतिशत दूर है। प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र लोगों की संख्या एक करोड़ 96 लाख 51 हजार है।
राज्य के 58 प्रतिशत नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। यहां एक करोड़ 13 लाख 60 हजार 213 लोगों को दोनों टीके लग चुके हैं। कोरोना टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य जल्द हासिल करने के लिए प्रदेश भर में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। राज्य में विगत 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की शुरूआत के बाद खरीदी केंद्रों में भी कोरोनारोधी टीका लगाया जा रहा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal