द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग संभाग के अंतर्गत सभी पांच जिलो में पेशन व वेतन निर्धारण के लिए जनवरी माह में संभागीय संयुक्त संचालक (कोष लेखा पेंशन) सुनील गजभिये द्वारा प्रत्येक जिले के लिए टीम का गठन कर पेंशन प्रकरण निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। 6 और 7 जनवरी को जिला दुर्ग के लिए संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा पेंशन कार्यालय दुर्ग में ही पेंशन और वेतन निर्धारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके प्रभारी अधिकारी उप संचालक देवेन्द्र चौबे और सहायक लेखाधिकारी खम्हन सिंह गोआर्य होगें। दुर्ग संभाग के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को लंबित पेंशन प्रकरण/नवीन पेंशन प्रकरण और वेतन निर्धारण प्रकरण अनिवार्य रूप से शिविर में प्रस्तुत करने कहा गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal