
- कोविड वैक्सिनेशन को लेकर जिला प्रशासन को के महाभियान में 76 हजार लोगों को लगाया गया टीका
- इससे लक्ष्य प्राप्ति करने में मिली बड़ी मदद
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग /कोविड वैक्सिनेशन को लेकर दुर्ग जिले में 12 लाख 55 हजार लोगों को पहला डोज लगाया जा चुका है। यह लक्ष्य का शत-प्रतिशत है।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में टीम लगातार काम करती रही। मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बंजारे ने बताया कि प्रभावी वैक्सीनेशन के लिए विशेष रणनीति बनाई गई। हेल्थ वर्कर द्वारा संकल्पबद्ध रूप से किये गये कार्य की वजह से यह बड़ी सफलता हासिल हुई है। हर महीने होने वाली समीक्षा बैठकों से आये इनपुट इस दिशा में काफी उपयोगी रहे और जिला दुर्ग वैक्सीनेशन को लेकर यह अहम उपलब्धि हासिल कर सका।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal